खेत में काम कर रहे किसान की करंट लगने से मौत

स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरिया प्रखंड के राहटपुर गांव में खेत में काम कर रहे एक 28 वर्षीय किसान की करंट लगने से मौत हो गयी

सूर्यगढ़ा स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरिया प्रखंड के राहटपुर गांव में खेत में काम कर रहे एक 28 वर्षीय किसान की करंट लगने से मौत हो गयी. घटना शुक्रवार सुबह की बतायी गयी है. मृतक की पहचान राहटपुर गांव के रहने वाले रमेश सिंह के पुत्र आलोक कुमार के रूप में हुई. सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने बताया कि खेत में पटवन के लिए विद्युत तार लगाया गया था. जो कहीं नंगा होने की वजह से किसान विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ गया और उसे करंट लगने से उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANIMESH KUMAR

ANIMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >