घटनास्थल पर पुलिस ने ली जानकारी, दोनों बाइक को कब्जे में लिया
सूर्यगढ़ालखीसराय सूर्यगढ़ा एनएच 80 पर मानो गांव में पेट्रोल पंप के समीप दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गयी. घटना शुक्रवार अपराह्न 12:30 बजे की बतायी जा रही है. हादसे में दो लोगों के जख्मी होने की सूचना है. जिनका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूर्यगढ़ा में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल लखीसराय रेफर किया गया है. पुलिस के मुताबिक स्थानीय ग्रामीणों द्वारा ही दोनों घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूर्यगढ़ा लाया गया. सूचना के बाद पुलिस अवर निरीक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में सूर्यगढ़ा थाना की पुलिस द्वारा घटनास्थल पर जाकर मामले की छानबीन किया गया. पुलिस ने दोनों बाइक को जब्त किया है. जिसे घटनास्थल से सूर्यगढ़ा थाना लाया गया. इधर, सूर्यगढ़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ मृत्युंजय कुमार सिंह ने बताया कि यहां सड़क हादसे में घायल दो लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल लखीसराय बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है. घायलों में सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के नंदपुर गांव के रहने वाले शंभू सिंह का पुत्र राहुल कुमार एवं मुंगेर जिला के रहने वाले एक अन्य व्यक्ति अभिषेक कुमार शामिल है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
