सिंचाई करने खेत गये किसान की करंट लगने से मौत

सिंचाई करने खेत गये किसान की करंट लगने से मौत

-रामगढ़ चौक के नंदनामा गांव की घटना

रामगढ़ चौक. प्रखंड के नंदनामा गांव में बुधवार की देर शाम खेत में सिंचाई करने गये किसान की करंट लगने से मौत हो गयी. घटना के बाद पूरे गांव में कोहरा मच गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की देर शाम किसान सह स्व. शिवन तांती के 44 वर्षीय पुत्र हरिकांत तांती अपनी खेत में लगी गेहूं में पटवन करने के लिए घर से कहकर निकले थे. रात होने की वजह से अंधेरे में नंगे तार की चपेट में आ जाने से वह करंट लगने से उनकी जान चली गयी. बुधवार की रात को जब वह अपने घर नहीं लौटे तो उनके परिजन उन्हें खोजने के लिए खेत पहुंचे तो वहां पर उन्हें पड़ा पाया. जिसके बाद लाइन कटवाकर उन्हें उठाकर गांव लाया गया तबतक उसकी मृत्यु हो चुकी थी. स्थानीय लोगों ने बताया कि हरिकांत तांती अत्यंत गरीब किसान परिवार से थे. घटना की सूचना मिलने पर रामगढ़ चौक थाना के एएस आई अरविंद कुमार सिंह अपने प्रशासनिक बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया एवं पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेजा. समाज सेवी अमरदीप कुमार ने मृतक के परिजन को पांच हजार रुपये शव के अंत्येष्टि के लिए दिया. प्रखंड विकास पदाधिकारी गौतम कुमार सिन्हा ने बताया कि मृतक के परिजन को पारिवारिक योजना का लाभ दिया जायेगा. अंचलाधिकारी निशांत कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार के द्वारा आवेदन प्राप्त होने के उपरांत निहित व्यवस्था के तहत लाभ दिया जायेगा. रामगढ़ चौक थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार पंडित ने बताया कि विद्युत प्रवाहित तार के संपर्क में आने से व्यक्ति की मौत हुई है. जिसके शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >