लखीसराय. प्रत्येक रविवार की तरह इस रविवार भी चितरंजन रोड स्थित लायंस फाउंडेशन हॉल में लायंस क्लब द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें क्लब के सदस्य डॉ कुमार अमित द्वारा मरीजों को निशुल्क परामर्श दिया गया. इस दौरान 198 मरीजों की उच्च रक्तचाप और मधुमेह की भी निशुल्क जांच की गयी. क्लब के सदस्य प्रेमचंद कुमार के सहयोग से मरीजों के बीच आवश्यकतानुसार दवा का निशुल्क वितरण भी किया गया. इसके साथ ही शिविर में क्लब द्वारा निशुल्क नेत्र जांच शिविर का भी आयोजन किया गया. जिसमें कोलकाता से आये चिकित्सक द्वारा 41 लोगों के आंखों की जांच की गयी. वहीं लोगों को आवश्यकतानुसार महज तीन सौ रुपये में चश्मा भी उपलब्ध कराया गया. उपरोक्त आशय की जानकारी देते हुए क्लब के अध्यक्ष संजीव स्नेही ने बताया कि रविवार के शिविर में क्लब के चार्टर मेंबर राजेंद्र सिंघानिया, कोषाध्यक्ष विजय बंका और रंजन स्नेही के साथ-साथ राहुल सिंघानिया भी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
