Lakhisarai News : उत्पाद पुलिस ने सात शराबियों को पकड़ा

शराब तस्करों व शराबियों के खिलाफ अभियान

लखीसराय.

उत्पाद पुलिस लगातार शराब तस्करों व शराबियों के खिलाफ अभियान चला रही है. इसी क्रम में रविवार देर रात जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में शराब तस्कर व शराबियों के खिलाफ छापेमारी की. इसमें सात शराबियों को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में उत्पाद पुलिस के अवर निरीक्षक ने बताया कि बन्नू बगीचा थाना क्षेत्र के जलप्पा स्थान से कजरा थाना क्षेत्र के चंपानगर निवासी टार्जन कुमार, सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के सलेमपुर वार्ड संख्या 12 निवासी रोहन कुमार, सूर्यगढ़ा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 12 निवासी सानू कुमार, वार्ड संख्या 16 निवासी आशीष कुमार एवं रोहित कुमार, रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र के रामगढ़ चौक गांव से स्थानीय निवासी लक्ष्मीनारायण कुमार एवं पिपरिया थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव निवासी कुलदीप कुमार को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. सोमवार को सदर अस्पताल से मेडिकल जांच के बाद आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >