लंबित मामलों का शीघ्र करें निष्पादन

जिले की पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने शनिवार को कवैया थाना का निरीक्षण किया

एसपी ने किया कवैया थाना का निरीक्षण लखीसराय जिले की पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने शनिवार को कवैया थाना का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, आवासन व्यवस्था, दैनिक कार्यों के संचालन सहित विभिन्न पंजियों के रख-रखाव एवं लंबित कांडों की गहन समीक्षा की. निरीक्षण के क्रम में एसपी ने मौजूद पुलिस पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. उन्होंने थाने में दर्ज अपराधों की नियमित समीक्षा कर प्रभावी रणनीति अपनाने का निर्देश दिया. एसपी ने कार्यों में पारदर्शिता और तत्परता बनाये रखने की बात कहते हुए कहा कि थाना स्तर पर सुदृढ़ व्यवस्था और लगातार निगरानी से अपराध नियंत्रण में अपेक्षित सुधार लाया जा सकता है. इसके अलावा उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई एवं अभिलेख संधारण को दुरुस्त रखने के निर्देश दिये. लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन को प्राथमिकता देने की बात दोहराते हुए एसपी ने सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने को कहा. मौके पर कबैया थानाध्यक्ष रणधीर कुमार सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR SINH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >