विद्यापीठ चौक पर बढ़ते जा रहा अतिक्रमण

विभागीय लापरवाही के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता रहा है.

एक तरफ कलवर्ट निर्माण में लापरवाही तो दूसरी ओर अतिक्रमण के कारण लग रहा जाम

विद्यापीठ चौक से से मुख्य सड़क होते जमुई मोड़ तक चौड़ीकरण को लेकर अतिक्रमण हटाना प्रशासन के लिए चुनौती

लखीसराय. शहर के विद्यापीठ चौक स्थित मेन चौराहा एवं बाजार का मुख्य सड़क स्थायी एवं अस्थायी रूप से अतिक्रमण किया हुआ है. जिसे हटाने के लिए जिला प्रशासन को काफी मशक्कत करना पड़ेगा. कई बार प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा अतिक्रमण हटाने की कोशिश की गयी, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली. नगर परिषद एवं अंचल कर्मियों द्वारा मापी भी की गयी. जिसके बाद लाल चिन्ह लगाकर तोड़ फोड़ शुरू की गयी, लेकिन इस कार्य को अधूरा ही छोड़ दिया गया. एक तरफ पीडब्ल्यूडी के द्वारा विद्यापीठ चौक के समीप कल्वर्ट निर्माण कराने में काफी लापरवाही बरती जा रही है. मुख्य सड़क पर गढ्ढा खोदा गया. जिसके बाद कल्वर्ट निर्माण भी किया गया, लेकिन विभागीय लापरवाही के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता रहा है. विद्यापीठ चौक के पूर्वी एवं उत्तरी साइड नाला निर्माण के लिए गड्ढा बनाकर उसमें ह्यूमन पाइप डाला जा रहा है. वहीं भी कई दिनों से कार्य ठप्प पड़ा है. जिसके कारण लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना पड़ रहा है. वहीं जिला एवं नगर प्रशासन ने शहर के मुख्य सड़क का चौड़ीकरण करने का निर्णय लिया गया है. अधिकतम 38 फीट सड़क को चौड़ा किया जायेगा. इसके लिए अतिक्रमण हटाना आवश्यक हो जायेगा, हालांकि सभी जगह 38 फीट चौड़ीकरण नहीं किया जायेगा. एसडीओ प्रभाकर कुमार ने बताया कि शहर के मुख्य सड़क का सभी जगह सड़क का चौड़ीकरण नहीं होना है. जहां सड़क की जितनी जगह है, उसके अनुसार उतना ही चौड़ा किया जायेगा. इस संबंध में एसडीओ प्रभाकर कुमार ने कहा कि सड़क के चौड़ीकरण के दौरान अतिक्रमण हटाना पड़ेगा. अतिक्रमण हटाने के लिए धावा दल बनेगा. जिसके बाद अतिक्रमण हटाया जायेगा.

——————————————————————————————————————————————

नप कर्मियों ने हटाया अतिक्रमण, नया बाजार के फुटपाथ को कराया गया खाली

फोटो संख्या 03- पैदल फुटपाथ पर लगे ठेले को हटवाते नप कर्मी

लखीसराय. नगर परिषद के कर्मियों ने बुधवार को नया बाजार के मुख्य सड़क के फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त कराया है. शहर के नया बाजार स्थित पुल के नीचे दोनों तरफ फुटपाथ रखे समान को हटाया गया. खासकर रेलवे पुल के नीचे से लेकर पोस्ट ऑफिस तक की सड़क से फुटपाथ हटाया गया. वहीं फुटपाथ को खाली रखने की चेतावनी दी और कहा कि अगर अतिक्रमण लगाया गया तो जुर्माना के साथ-साथ समान भी जब्त कर लिया जायेगा. अतिक्रमण हटाओ अभियान में टैक्स दरोगा वीरेंद्र कुमार, सहायक टैक्स दरोगा सूरज रावत, आदेशपाल सूरज कुमार, कार्यानंद कुमार एवं ऑपरेटर विवेक कुमार मौजूद थे.

——————————————————————————————

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >