स्कूल में विशेष गतिविधियां संचालित करने पर दिया बल

स्कूलों में पढ़ाई को और प्रभावी बनाने के लिए अब नवाचार, परियोजना आधारित शिक्षण और 21वीं सदी के कौशल पर विशेष जोर दिया जाएगा. इसके लिए शिक्षा विभाग ने शिक्षकों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं

पारख लक्ष्यों की प्राप्ति और परियोजना आधारित शिक्षण (पीबीएल) कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर शनिवार को बड़हिया प्रखंड संसाधन केंद्र में समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में कक्षा छह से आठ तक गणित एवं विज्ञान विषयों में सुधार, भाषा और संख्या ज्ञान बढ़ाने तथा विद्यालयों में नवाचार आधारित गतिविधियों को सशक्त बनाने पर जोर दिया गया.

बड़हिया.

पारख लक्ष्यों की प्राप्ति एवं परियोजना आधारित शिक्षण (पीबीएल) कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर शनिवार को प्रखंड संसाधन केंद्र में बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता बीईओ सह बीडीओ प्रतीक कुमार ने की.बैठक में पारख लक्ष्यों की प्राप्ति, कक्षा छह से आठ तक गणित एवं विज्ञान विषयों में 50 प्रतिशत सुधार के लिए रणनीति तथा भाषा एवं संख्या ज्ञान में वृद्धि के लिए विद्यालय स्तर पर किए जा रहे प्रयासों पर विस्तार से चर्चा हुई.परियोजना आधारित शिक्षण (पीबीएल) एवं न्यूनतम अधिगम कार्यक्रम (एमआईपी) के क्रियान्वयन की प्रगति की समीक्षा करते हुए विद्यालयों में एमआईपी आधारित कक्षा संचालन को और प्रभावी बनाने पर बल दिया गया. साथ ही मासिक शैक्षणिक बैठक, अधिगम चक्र, कार्यशालाओं, साक्ष्य संधारण तथा एमआईपी अनुपालन की स्थिति का भी आकलन किया गया.बीईओ सह बीडीओ प्रतीक कुमार ने शिक्षकों को निर्देश दिया कि प्रत्येक माह कम से कम दो कक्षा अवलोकन प्रपत्र भरना सुनिश्चित करें. उन्होंने विद्यार्थियों के सीखने के परिणामों में सुधार के लिए नवाचार आधारित गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर दिया.उन्होंने कहा कि 21वीं सदी के कौशल जैसे संचार, सहयोग और रचनात्मकता के विकास के लिए विद्यालयों में विशेष गतिविधियों का संचालन और अधिक सशक्त किया जाए, ताकि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके.बैठक में प्रधानाध्यापक, संकुल समन्वयक, बीआरजी सदस्य एवं विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक उपस्थित रहे. अंत में विभागीय निर्देशों के अनुपालन तथा बैठक की कार्यवाही प्रतिवेदन समय पर उपलब्ध कराने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAVIKANT SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >