सूर्यगढ़ा में सेवानिवृत्त बीईओ कुमारी परिणीता को भावभीनी विदाई

उद्घाटन सत्र में मध्य विद्यालय खेमतरनी स्थान के शिक्षक साकेत बिहारी पांडेय ने मंगलाचरण प्रस्तुत कर माहौल को आध्यात्मिक बना दिया.

सूर्यगढ़ा. प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस टू परियोजना बालिका उच्च विद्यालय में बुधवार को सेवानिवृत प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कुमारी परिणीता के सम्मान में भव्य विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. शिक्षकों द्वारा आयोजित विदाई सह सम्मान समारोह कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सह प्रखंड विकास पदाधिकारी मंजुल मनोहर मधुप एवं विशिष्ट अतिथि नगर परिषद सूर्यगढ़ा की सभापति रूपम देवी, उपसभापति बालेश्वर सिंह, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एजाज अहमद, सेवानिवृत प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कुमारी परिणीता सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया. समारोह में नव पदस्थापित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एजाज अहमद का भी शिक्षकों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया. अतिथियों को चादर, मोमेंटो एवं पौधा भेंटकर सम्मानित किया गया. उद्घाटन सत्र में मध्य विद्यालय खेमतरनी स्थान के शिक्षक साकेत बिहारी पांडेय ने मंगलाचरण प्रस्तुत कर माहौल को आध्यात्मिक बना दिया. वहीं विद्यालय की छात्राओं नव्या, अंजलि एवं उनकी सहयोगियों ने स्वागत गीत से सभी का मन मोह लिया. परियोजना बालिका उच्च विद्यालय के प्रभारी एचएम संजय कुमार सिंह ने स्वागत भाषण दिया, जबकि प्रधानाध्यापक पंकज कुमार ने अभिनंदन पत्र पढ़कर कुमारी परिणीता के योगदान को सराहा. इस दौरान छात्राओं ने भावपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम व नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम में रंग भर दिया. मुख्य अतिथि बीडीओ मंजुल मनोहर मधुप ने कहा कि कुमारी परिणीता ने अपने कार्यकाल में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है. उनका समर्पण और कार्यशैली सभी के लिए प्रेरणादायी है. विशिष्ट अतिथि सभापति रूपम देवी ने कहा कि कुमारी परिणीता का सौम्य व्यवहार और शिक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सदैव याद रखी जायेगी. उन्होंने शिक्षकों और विद्यार्थियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया. कार्यक्रम में सीडीपीओ रीना कुमारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी मुकेश कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कजरा डॉ रंजना, चेंबर के आपात अध्यक्ष प्रवीण राठौर, मध्य विद्यालय मौला नगर के प्रधानाध्यापक जटाशंकर शर्मा, स्नातक शिक्षक संदेश पटेल, शिक्षक नेता वरुण कुमार, मध्य विद्यालय महेशपुर के विद्यालय प्रधान प्रमोद कुमार, उत्क्रमित उच्च विद्यालय रसूलपुर के विद्यालय प्रधान निर्भय कुमार सिंह, शिक्षक अरुण कुमार, कुमार गौरव, बीआरसी कर्मी रौशन कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे. —————————————————————–

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >