खेत में गिरे 440 वोल्ट के तार की चपेट में आने से किसान की मौत, बचाने गया साथी झुलसा

Electric Shock Accident: लखीसराय जिले के तेतरहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत महिसोना गांव में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 36 वर्षीय किसान चंदन राम की करंट लगने से मौत हो गई. वह अपने खेत में मूंग तोड़ रहे थे, तभी खेत में गिरे 440 वोल्ट के नंगे बिजली तार की चपेट में आ गए. उन्हें बचाने का प्रयास कर रहे एक अन्य किसान सत्येंद्र कुमार भी गंभीर रूप से झुलस गए. घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है.

लखीसराय से राजीव मुरारी सिन्हा की रिपोर्ट:

Electric Shock Accident: खेत में फसल तोड़ने गए किसान को क्या पता था कि मौत बिजली के नंगे तार के रूप में उसका इंतजार कर रही है. लखीसराय के महिसोना गांव में 440 वोल्ट के गिरे तार की चपेट में आने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसे बचाने गया दूसरा किसान गंभीर रूप से झुलस गया.

खेत में मूंग तोड़ने के दौरान हुआ हादसा

मृतक की पहचान महिसोना गांव निवासी स्वर्गीय मसूदन राम के पुत्र चंदन राम के रूप में हुई है. वहीं घायल किसान सत्येंद्र कुमार, स्वर्गीय महेंद्र राम के पुत्र बताए गए हैं. जानकारी के अनुसार दोनों किसान मंगलवार सुबह अपने खेत में मूंग की फसल तोड़ रहे थे. इसी दौरान खेत में पहले से गिरे 440 वोल्ट के बिजली तार पर चंदन राम का पैर पड़ गया और वह करंट की चपेट में आ गए.

बचाने गया साथी भी झुलसा

चंदन राम को करंट लगते देख उनके साथ मौजूद सत्येंद्र कुमार उन्हें बचाने के लिए दौड़े. इस दौरान वह भी करंट की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए. घटना के बाद आसपास के किसानों और ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई.

अस्पताल पहुंचने से पहले थम गईं सांसें

ग्रामीणों ने दोनों को तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल लखीसराय पहुंचाया. वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद चंदन राम को मृत घोषित कर दिया. वहीं घायल सत्येंद्र कुमार का इलाज जारी है और उनकी हालत पर चिकित्सकों की निगरानी बनी हुई है.

पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम के लिए

घटना की सूचना मिलते ही तेतरहाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

अचानक हुई इस घटना से मृतक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. पोस्टमार्टम हाउस के बाहर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी तथा प्रशासन से उचित मुआवजा और सहायता उपलब्ध कराने की मांग की.

ALSO READ: कड़ी धूप के साथ मंगलवार की शुरुआत, दिन में बूंदाबांदी और रात में बारिश के आसार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pintu Pranav

प्रभात खबर में कंटेंट राइटर, जिन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 5 साल से ज़्यादा का अनुभव है. न्यूज़ राइटिंग, कंटेंट क्रिएशन, कॉपी एडिटिंग, हेडलाइन राइटिंग और फ़ैक्ट-चेकिंग में अनुभवी. कृषि, वन और पर्यावरण, शिक्षा, राजनीति, टेलीकम्युनिकेशन, धर्म और आध्यात्मिक मामले, सामाजिक मुद्दे, NGO और संस्थान, सरकारी कामकाज और समसामयिक मामलों जैसे कई विषयों पर काम किया है. संपादकीय मानकों और न्यूज़रूम की कार्यक्षमता को बनाए रखते हुए सटीक, प्रभावशाली और पाठकों पर केंद्रित पत्रकारिता करने के लिए प्रतिबद्ध है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >