नंदनामा से ई-रिक्शा की चोरी, थाना में शिकायत

नंदनामा गांव में गुरुवार व शुक्रवार की मध्य रात्रि करीब दो बजे नंदनामा कब्रिस्तान अवस्थित स्टैंड से एक ई-रिक्शा की चोरी कर लिये जाने का मामला सामने आया है

रामगढ़ चौक.

थाना क्षेत्र के नंदनामा गांव में गुरुवार व शुक्रवार की मध्य रात्रि करीब दो बजे नंदनामा कब्रिस्तान अवस्थित स्टैंड से एक ई-रिक्शा की चोरी कर लिये जाने का मामला सामने आया है. मिली जानकारी के अनुसार ई-रिक्शा चालक गुरुवार की रात्रि में स्टैंड में अपनी ई-रिक्शा लगाकर घर चला गया था. जब वह सुबह आया तो उसकी ई-रिक्शा गायब थी. चालक सह मनोज रजक का पुत्र गौतम रजक ने अपने स्तर से छानबीन की, लेकिन उसकी ई-रिक्शा का कहीं पता नहीं चला. जिसके बाद गौतम रजक ने रामगढ़ चौक थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ थाना में आवेदन दिया. थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि ई-रिक्शा चालक पुलिस छानबीन कर रही है. सभी ई-रिक्शा चालक को कहा गया कि रात्रि में ई-रिक्शा स्टैंड में नहीं लगायें, अगर लगाते हैं तो स्वयं वहां मौजूद रहें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >