ई-रिक्शा चालक के साथ मारपीट, इलाजरत

ई-रिक्शा चालक के साथ मारपीट, इलाजरत

प्रतिनिधि, लखीसराय. शहर के कवैया थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनिया पोखर के पास मुख्य सड़क पर सोमवार की सुबह साढ़े आठ बजे एक ई-रिक्शा चालक पर असमाजिक तत्वों द्वारा हमले का मामला सामने आया है. हमले में घायल युवक को सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया है. जहां घायल युवक का इलाज चल रहा है. इलाज कर रहे चिकित्सक ने बताया कि घायल युवक का सर बुरी तरह फट गया है, हालांकि स्थिति नियंत्रण में है. घायल युवक की पहचान कवैया थाना क्षेत्र के हसनपुर स्थित वार्ड संख्या 30 निवासी मंटू मंडल के 22 वर्षीय पुत्र सुभाष कुमार के रूप में किया गया. पीड़ित युवक ने बताया कि शहर स्थित स्काई विजन स्कूल में बच्चों को छोड़कर ई-रिक्शा से वापस जब घर आ रहे थे, इसी दौरान सोनिया पोखर के पास दो बाइक पर सवार चार लोग आये और ई-रिक्शा से खींचकर मारपीट करने लगा. इसी बीच पांच छह लड़के और आ गये और लाठी-डंडे से बेहरमी से पीटना शुरू कर दिये. स्थानीय लोगों ने बीचबचाव कर किया, उसके बाद हमलावर अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गये. बाइक को कवैया थाना पुलिस ले गयी है. इस संबंध में कवैया थानाध्यक्ष राजवर्धन कुमार ने बताया कि मामले में केस किया जा रहा है. उसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >