खाकी से सितारों तक का सफर: चानन थाना की एसआई प्रियंका कुमारी बनीं डीएसपी

DSP Selection: लखीसराय जिले के चानन थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर प्रियंका कुमारी ने बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की परीक्षा में सफलता हासिल कर पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) पद पर चयनित होकर जिले का मान बढ़ाया है. आयोग द्वारा घोषित परिणाम में उन्हें 2652वीं रैंक प्राप्त हुई है. उनकी इस सफलता की खबर मिलते ही थाना परिसर में खुशी का माहौल बन गया और सहकर्मियों सहित क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई दी.

चानन(लखीसराय) से रंजन पासवान की रिपोर्ट

DSP Selection: पुलिस की वर्दी पहनकर कानून-व्यवस्था संभालने वाली एक महिला अधिकारी ने अब अपने संघर्ष, मेहनत और लगन के दम पर उपलब्धि हासिल की है. चानन थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर प्रियंका कुमारी का डीएसपी पद पर चयन क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा बन गया है.

ड्यूटी के साथ जारी रखी तैयारी

प्रियंका कुमारी ने पुलिस सेवा में रहते हुए अपनी तैयारी जारी रखी और कठिन प्रतिस्पर्धा के बीच सफलता हासिल की. उनकी उपलब्धि यह साबित करती है कि दृढ़ संकल्प और मेहनत के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है.

थाना परिसर में बधाइयों का दौर

सफलता की सूचना मिलते ही चानन थाना परिसर में बधाई देने वालों का तांता लग गया. थानाध्यक्ष उज्ज्वल कुमार, अपर थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सहनी, एसआई राजेश कुमार अकेला समेत थाना के अन्य पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं. इसके अलावा समाजसेवी कुमार आशुतोष, शंकर साहू, नीतीश कुमार, मनोज कुमार, पवन बिंद, धुरी दास सहित कई लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

युवाओं के लिए बनीं प्रेरणा

बधाई देने पहुंचे लोगों ने कहा कि प्रियंका कुमारी एक मेधावी, कर्मठ और समर्पित पुलिस पदाधिकारी हैं. उन्होंने ड्यूटी के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर यह साबित किया है कि लक्ष्य के प्रति समर्पण सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है. उनकी उपलब्धि विशेष रूप से उन युवाओं के लिए प्रेरणादायक है जो प्रशासनिक और पुलिस सेवाओं में जाने का सपना देख रहे हैं.

ALSO READ: सीतारामपुर मेगा ब्लॉक से रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, धनबाद-हावड़ा रूट की कई ट्रेनें प्रभावित

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pintu Pranav

प्रभात खबर में कंटेंट राइटर, जिन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 5 साल से ज़्यादा का अनुभव है. न्यूज़ राइटिंग, कंटेंट क्रिएशन, कॉपी एडिटिंग, हेडलाइन राइटिंग और फ़ैक्ट-चेकिंग में अनुभवी. कृषि, वन और पर्यावरण, शिक्षा, राजनीति, टेलीकम्युनिकेशन, धर्म और आध्यात्मिक मामले, सामाजिक मुद्दे, NGO और संस्थान, सरकारी कामकाज और समसामयिक मामलों जैसे कई विषयों पर काम किया है. संपादकीय मानकों और न्यूज़रूम की कार्यक्षमता को बनाए रखते हुए सटीक, प्रभावशाली और पाठकों पर केंद्रित पत्रकारिता करने के लिए प्रतिबद्ध है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >