नशे की हालत में सेविका के साथ अभद्र व्यवहार, गिरफ्तार

कजरा थाना क्षेत्र के लखना गांव में शुक्रवार को एक स्थानीय युवक को नशे की हालत में आंगनबाड़ी सेविका के साथ अभद्र व्यवहार करना महंगा पड़ गया

सूर्यगढ़ा.

कजरा थाना क्षेत्र के लखना गांव में शुक्रवार को एक स्थानीय युवक को नशे की हालत में आंगनबाड़ी सेविका के साथ अभद्र व्यवहार करना महंगा पड़ गया. जिसकी सूचना मिलते ही कजरा थाना के अपर थानाध्यक्ष रवि शंकर प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस सूचना मिलते ही घटनास्थल पहुंचकर मामले की जानकारी ली और मामले में लखना गांव के रहने वाले केदार बिंद के पुत्र बबलू कुमार को हिरासत में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूर्यगढ़ा में उसका मेडिकल जांच करायी. जहां युवक द्वारा अल्कोहल का सेवन की पुष्टि होने पर उसे गिरफ्तार किया गया. कजरा थाना में मामले को लेकर सेविका ललिता कुमारी के द्वारा कांड संख्या 49/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DHIRAJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >