जिले में हर महीने मुफ्त कैंसर परामर्श देंगे डॉ शिव शंकर मिश्रा

जिले में हर महीने मुफ्त कैंसर परामर्श देंगे डॉ शिव शंकर मिश्रा

लखीसराय. पटना के पारस एचएमआरआई हॉस्पिटल की ओर से कैंसर मरीजों के लिए विशेष पहल की जा रही है. इसके तहत कंसल्टेंट रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ शिव शंकर मिश्रा हर महीने के पहले शुक्रवार को शहर के पुरानी बाजार चितरंजन रोड स्थित दक्ष हॉस्पिटल में निशुल्क परामर्श देंगे. डॉ मिश्रा दोपहर दो से चार बजे से तक मरीजों को परामर्श देंगे. जिसका शुभारंभ इस शुक्रवार को दक्ष हास्पिटल में डॉ मिश्रा द्वारा किया गया. इस कैंप में ब्रेन कैंसर, स्तन कैंसर, मुंह एवं गले का कैंसर, बच्चेदानी का कैंसर, फेफड़ों का कैंसर और सर्वाइकल कैंसर से जूझ रहे मरीज विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श ले सकेंगे. पारस एचएमआरआई हॉस्पिटल की यह पहल उन मरीजों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी,

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >