बकरीद को ले नहीं करें सोशल मीडिया का दुरुपयोग

बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर सोमवार को सूर्यगढ़ा थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी

सूर्यगढ़ा बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर सोमवार को सूर्यगढ़ा थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने किया. थानाध्यक्ष ने कहा कि सभी लोग विभागीय प्रोटोकॉल का पालन करते हुए बकरीद पर्व मनायें तथा क्षेत्र में शांति और साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखें. उन्होंने कहा कि कुर्बानी के बाद बचे हुए अवशेषों को इधर-उधर न फेंका जाय. उन्होंने सोशल मीडिया के दुरुपयोग को लेकर भी लोगों को सतर्क किया. कहा कि किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक फोटो, वीडियो या भड़काऊ पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा नहीं करें. थानाध्यक्ष ने कहा कि त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है, इसलिए सभी समुदाय के लोग मिल-जुलकर इसे शांतिपूर्ण तरीके से मनायें. मौके पर अपर थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार, एएसआई पंकज कुमार, मोहम्मद आलम, मोहम्मद मांको, मोहम्मद इस्लाम, मोहम्मद इस्माइल, मोहम्मद अरबाज, मोहम्मद मुस्तकीन आदि मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev murarai sinha sinha

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >