नये शौचालय का निर्माण एवं पुराने शौचालय की मरम्मती को लेकर करें स्थल भ्रमण: डीएम

समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में डीएम मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में मंगलवार को आंगनबाड़ी केंद्रों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गयी.

निर्माण एवं मरम्मती का आकलन कर कार्य करने का दिया निर्देश

आंगनबाड़ी केंद्रों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता से संबंधित समीक्षात्मक बैठक में दिये गये कई दिशा निर्देश

लखीसराय. समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में डीएम मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में मंगलवार को आंगनबाड़ी केंद्रों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गयी. बैठक के दौरान जिला में आंगनबाड़ी केंद्रों में मूलभूत आवश्यक सुविधाओं में भवन की उपलब्धता/भवन की मरम्मती, शौचालय की उपलब्धता/शौचालय की मरम्मती, पीने के पानी की उपलब्धता, बिजली की उपलब्धता सहित अन्य मामलों पर चर्चा की गयी. बैठक में भवन की मरम्मती, नये शौचालय के निर्माण एवं पुराने शौचालय की मरम्मती की समीक्षा के क्रम में नये शौचालय के निर्माण एवं पुराने शौचालय के मरम्मती की संख्या, उस पर होने वाले व्यय राशि एवं उस पर किये जाने वाले कार्यों आदि की समीक्षा सभी संबंधित कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा) से की गयी. डीएम द्वारा समीक्षा उपरांत निर्देश दिया गया कि नये शौचालय का निर्माण एवं पुराने शौचालय की मरम्मती के लिए स्थल का भ्रमण कर उसके निर्माण एवं मरम्मती का आकलन कर कार्य किया जाय. वहीं आईसीडीएस के जिला प्रोग्राम पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि नये आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण के लिए ऐसे आंगनबाड़ी केंद्रों की सूची बनायें, जिसके लिए सीओ से जमीन उपलब्ध हो गया है. बैठक में डीडीसी सुमित कुमार, निदेशक जिला ग्रामीण विकास अभिकरण नीरज कुमार, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी वंदना पांडेय सहित सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, सभी कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा एवं संबंधित कर्मी उपस्थित रहे.

—————————————————————————————————

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >