डीएम ने की लोक अभियोजकों के साथ बैठक

डीएम ने की लोक अभियोजकों के साथ बैठक

लखीसराय. डीएम मिथिलेश मिश्रा की अध्यक्षता में मंगलवार को सभी अभियोजन पदाधिकारी, लोक अभियोजक, विशेष लोक अभियोजक के साथ अभियोजन की बैठक की गयी. बैठक में समीक्षा के दौरान लखीसराय जिला अंतर्गत कुल 22910 सामान्य वाद लंबित पाये गये. बैठक में न्यायालय में लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए उनके ससमय निष्पादन पर जोर दिया गया. साथ ही विधि पदाधिकारियों से एक-एक कर उनकी समस्या सुनी गयी और उनके समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया गया. उपरोक्त जानकारी जिला जनसंपर्क अधिकारी विनोद कुमार ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >