सूर्यगढ़ा सीएचसी में दिव्यांग जांच शिविर आयोजित, 12 लाभार्थियों की हुई जांच

सूर्यगढ़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित दिव्यांग जांच शिविर में 12 लाभार्थियों की स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।

प्रतिनिधि, सूर्यगढ़ा. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूर्यगढ़ा में गुरुवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजीव कुमार की देखरेख में दिव्यांग जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में विभिन्न प्रकार की दिव्यांगता से संबंधित समस्याओं की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया. आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. आलोक कुमार ने हड्डी एवं शारीरिक दिव्यांगता से जुड़े मामलों की जांच की, जबकि नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. गोपाल प्रसाद ने दृष्टि संबंधी समस्याओं से पीड़ित दिव्यांगजनों का परीक्षण किया. चिकित्सकों ने जांच के दौरान लाभार्थियों को आवश्यक उपचार एवं आगे की प्रक्रिया के संबंध में भी जानकारी दी. प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक प्रफुल्ल कुमार ने बताया कि शिविर में कुल 12 दिव्यांगजनों की जांच की गई. उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों का उद्देश्य दिव्यांगजनों को स्थानीय स्तर पर विशेषज्ञ चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराना तथा उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया को सरल बनाना है. शिविर के सफल संचालन में स्वास्थ्यकर्मियों की सक्रिय भूमिका रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajesh gupta

Published by: Janardan Pandey

राजेश गुप्ता प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सूर्यगढ़ा (लखीसराय) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >