जिला विधिज्ञ संघ के अधिवक्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

लखीसराय में अधिवक्ताओं ने पेपर लीक के विरोध में राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा. शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और छात्रों को मुआवजा देने की मांग की गई है.

लखीसराय. पेपर लीक और छात्र आंदोलन के समर्थन में जिला विधिज्ञ संघ के दो दर्जन से अधिक अधिवक्ताओं ने शनिवार को जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा. अधिवक्ताओं ने केंद्र सरकार से पेपर लीक के मुद्दे पर ठोस कार्रवाई की मांग की है. ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, पेपर लीक से आहत होकर आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने और आंदोलनकारी छात्रों पर लाठीचार्ज करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है.


मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

ज्ञापन सौंपने वालों में रवि विलोचन वर्मा, रजनीश कुमार, राखी कुमारी, भारत कुमार यादव, राज कुमार, संजीत कुमार, श्याम कुमार सिंह, अरुण कुमार वर्मा, कपिल देव प्रसाद, ऋषिकेश कुमार, शिवम, ज्ञानोदय सोनी, धर्मेंद्र प्रसाद सिंह, रणजीत कुमार, राहुल, अरुण कुमार, शशांक कुमार, मनीष कुमार, आनंद राय, संदीप कुमार और जितेंद्र कुमार सहित अन्य अधिवक्ता शामिल थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >