दिल्ली की घटना से जिला प्रशासन अलर्ट

दिल्ली की घटना से जिला प्रशासन अलर्ट

लखीसराय. विगत दिनों नई दिल्ली रेवले स्टेशन पर मची भगदड़ को लेकर सोमवार को एसपी अजय कुमार, डीसीसी सह प्रभारी डीएम सुमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन के अधिकारियों द्वारा लखीसराय रेलवे स्टेशन का जायजा लिया गया. किऊल रेलवे के अधिकारियों से संपर्क कर प्रयागराज जाने वालों की भीड़ के बारे में जानकारी ली गयी. इसके साथ ही भीड़ नियंत्रण को लेकर कई दिशा-निर्देश दिये गये. यहां बता दें कि विगत कुछ दिनों से किऊल में प्रयागराज व पटना की ओर जाने वाली ट्रेनों में भीड़ काफी अधिक देखी जा रही है. जिसे लेकर आरपीएफ व जीआरपी पुलिस द्वारा किऊल रेलवे स्टेशन पर लगातार यात्रियों को सावधानी बरतने की हिदायत दी जा रही है. एसपी अजय कुमार ने बताया कि ट्रेनों में भीड़ की स्थिति को लेकर लखीसराय रेलवे स्टेशन का जायजा लिया गया, साथ ही किऊल के रेल अधिकारियों से बात भी की गयी. ज्यादा भीड़ की स्थिति में जिला पुलिस बल द्वारा भी सहयोग किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >