घर से भागे दो चचेरे भाई टाटानगर से सकुशल बरामद

इमामनगर सुरारी गांव से शनिवार को अचानक लापता हुए नौवीं कक्षा के दो चचेरे भाइयों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए झारखंड के टाटानगर से बरामद कर लिया

मां को घर में दोनो बच्चे का लिखा नोट मिला व मां से बच्चे ने फोने पे बात किया जिसकी सूचना पुलिस को दी गयी. पुलिस ने टाटा के पुलिस से संपर्क को बच्चे को बरामद किया.

हलसी.

स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इमामनगर सुरारी गांव से शनिवार को अचानक लापता हुए नौवीं कक्षा के दो चचेरे भाइयों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए झारखंड के टाटानगर से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार की सुबह दोनों चचेरे भाई सत्यम और भीम रोजाना की तरह स्कूल जाने की बात कहकर अपने घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक जब दोनों वापस घर नहीं लौटे, तो परिजनों की चिंता बढ़ने लगी. परिजनों ने अपने स्तर से दोनों किशोरों की खोजबीन शुरू की. उनके स्कूल और दोस्तों के पास भी पता लगाया गया, लेकिन कहीं से भी उनका कोई सुराग नहीं मिला. दोनों का कोई पता न चलने पर परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका सताने लगी. इसके बाद सत्यम के पिता सुभाष चंद्र बोस ने अविलंब हलसी थाने पहुंचकर पुलिस को मामले की लिखित सूचना दी. घर में खोजबीन के दौरान सत्यम की मां को कमरे में रखे एक चौकी के नीचे से एक नोट बरामद हुआ. परिजनों ने जब उस नोट को ध्यान से देखा, तो वह सत्यम और भीम के हाथ की लिखावट में था. उस पत्र में दोनों भाइयों ने अपनी मर्जी से घर छोड़कर बाहर जाने की बात का जिक्र किया था. लापता सत्यम और भीम ने झारखंड के टाटानगर स्थित एक साइबर कैफे से अपनी मां के मोबाइल फोन पर कॉल किया. बातचीत के दौरान उन्होंने मां को बताया कि वे दोनों इस समय टाटानगर में मौजूद हैं और उन्हें आगे जाने के लिए कुछ रुपयों की सख्त जरूरत है. मां को फोन आते ही परिजनों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत इसकी जानकारी हलसी थाना की पुलिस को दी. थानाध्यक्ष ने दी सकुशल बरामदगी की जानकारी सूचना मिलते ही हलसी थाना की पुलिस टीम ने तकनीकी अनुसंधान और मोबाइल लोकेशन के आधार पर टाटानगर पुलिस से संपर्क साधा और त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों किशोरों को अपनी अभिरक्षा में ले लिया. इस संबंध में हलसी थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन ने बताया कि शनिवार को इमामनगर सुरारी गांव से लापता हुए दोनों किशोरों को बरामद कर लाया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >