जानलेवा हमला के मामले में पति ने पत्नी व साला पर कराया प्राथमिकी

पत्नी व साले ने मिलकर एक व्यक्ति पर जमीन विवाद को लेकर मंगलवार को तेज धारदार हथियार से हमला कर दिया

-दर्ज प्राथमिकी में पति ने कहा कि उनकी पत्नी ने जान से मारने की नीयत से किया हमला लखीसराय पत्नी व साले ने मिलकर एक व्यक्ति पर जमीन विवाद को लेकर मंगलवार को तेज धारदार हथियार से हमला कर दिया. शहर के थाना चौक के आगे बड़ी दरगाह के समीप यह घटना हुई. बुधवार को टाउन थाना में मामला दर्ज किया गया है. जिसमें पत्नी व साला समेत चार लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि नगर थाना क्षेत्र के बालगुदर गांव के विनोदानंद झा रजिस्ट्री ऑफिस में जमीन की बिक्री कर बड़ी दरगाह के एक मिठाई के होटल में अपने भाई संजय झा एवं एवं रणजीत झा के साथ नाश्ता पानी कर रहे थे कि विनोदानंद झा की पत्नी सरिता देवी अपने भाई शैलेश पांडे एवं मिथिलेश पांडे के साथ होटल पहुंचकर विनोदानंद झा पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया. जिससे कि वह बुरी तरह जख्मी हो गये. विनोदानंद झा के द्वारा इंज्यूरी रिपोर्ट के साथ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया गया है. विनोदानंद झा के साथ पूर्व से पत्नी सरिता देवी के साथ विवाद चल रहा है थानाध्यक्ष ने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev murarai sinha sinha

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >