हलसी के दो स्कूलों में साइबर जागरूकता अभियान, छात्राओं को बताए बचाव के गुर

हलसी के दो स्कूलों में पुलिस ने साइबर जागरूकता अभियान चलाया। छात्राओं को साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी और सुरक्षा के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

हलसी (लखीसराय). हलसी थाना पुलिस की ओर से शुक्रवार को साइबर अपराध, मानव तस्करी और महिला सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया. यह अभियान प्रखंड के राजकीयकृत उच्च विद्यालय हलसी और +2 उच्च विद्यालय कैदी में आयोजित हुआ. कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाध्यापक रामानुजन कुमार, थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन और एसआई अमृता कुमारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध के नए तरीकों और उससे बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी.

वर्तमान में साइबर ठगी के मामले तेजी से बढ़े थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन ने कहा कि वर्तमान में साइबर ठगी के मामले तेजी से बढ़े हैं. अपराधी फोन कॉल, लिंक और फर्जी मैसेज के जरिए लोगों को ठग रहे हैं. उन्होंने छात्रों से अपील की कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड नंबर, ओटीपी, पासवर्ड, आधार संख्या या अन्य निजी जानकारी साझा न करें. लालच और डर के झांसे में आकर कोई भी जानकारी देना भारी नुकसान का कारण बन सकता है. एसआई अमृता कुमारी ने छात्राओं को मानव तस्करी, ऑनलाइन ब्लैकमेलिंग, फर्जी सोशल मीडिया आईडी और साइबर बुलिंग जैसे अपराधों के प्रति जागरूक किया.

आपात स्थिति में डायल 112 व महिला सहायता के लिए 181 हेल्पलाइन पर करें कॉल

कहा कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति सोशल मीडिया पर परेशान करता है या आपराधिक गतिविधि की जानकारी मिलती है तो घबराएं नहीं, तुरंत पुलिस को सूचना दें. पुलिस ने बताया कि आपात स्थिति में डायल 112 और महिला सहायता के लिए 181 हेल्पलाइन पर संपर्क कर तत्काल मदद ली जा सकती है. छात्रों से अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी जागरूक करने की अपील की गई. अंत में छात्रों ने साइबर सुरक्षा से जुड़े सवाल पूछे, जिनका अधिकारियों ने सरल भाषा में जवाब दिया. विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों को सजग और जिम्मेदार नागरिक बनाने में सहायक हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >