लखीसराय में जारी है भाकपा की पदयात्रा

लखीसराय में भाकपा की राष्ट्रव्यापी पदयात्रा जारी है। पार्टी नेताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों और भ्रष्टाचार के खिलाफ ग्रामीणों को जागरूक किया।

लखीसराय. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर 6 से 15 अगस्त तक चल रही पदयात्रा लखीसराय जिले में लगातार जारी है. शुक्रवार को पदयात्रा का जत्था जिले के विभिन्न गांवों से होकर गुजरा. इस दौरान पदयात्रियों ने चौक-चौराहों पर नुक्कड़ सभा कर केंद्र की एनडीए सरकार पर जमकर निशाना साधा. पार्टी नेताओं ने कहा कि देश में शिक्षा व्यवस्था चरमराई हुई है, आंदोलनरत छात्रों-युवाओं का दमन किया जा रहा है, कृषि क्षेत्र में अमेरिकी कंपनियों को प्रवेश दिया जा रहा है, दशकों के संघर्ष के बाद मिले मजदूरों के अधिकारों पर हमला हो रहा है और हर विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर है. इन्हीं सवालों को लेकर यह पदयात्रा आयोजित की गई है.

पदयात्रा के दौरान एक गांव से दूसरे गांव भ्रमण करेंगे पदयात्रा के दौरान एक गांव से दूसरे गांव भ्रमण करते हुए कार्यकर्ता बंगला-गलियों में जन जागरण कर रहे हैं. कई जगहों पर ग्रामीणों ने गांव के बाहर निकल कर जत्थे का भव्य स्वागत किया. पदयात्री लोगों से एक सितंबर को पार्टी की दिल्ली रैली में बड़ी संख्या में शामिल होने का आह्वान भी कर रहे हैं. जत्था प्रभारी कामरेड जितेंद्र कुमार ने बताया कि पदयात्रा का समापन 14 अगस्त को जिला मुख्यालय लखीसराय में होगा. उस दिन जिले में भ्रमण कर रहे सभी जत्था विद्यापीठ चौक पर एकत्रित होंगे. वहां से सुबह 10 बजे पदयात्रा शुरू होकर शहीद द्वार पहुंचेगी.

दो घंटे के मध्यांतर के बाद शुरू होगा जत्था

दो घंटे के मध्यांतर के बाद शहीद द्वार से फिर मार्च शुरू होगा और शाम 5 बजे जमुई मोड़ पर सभा के साथ यात्रा का समापन होगा. जत्थे का नेतृत्व अंचल मंत्री कामरेड ओम प्रकाश मंडल कर रहे हैं. जत्थे में किसान नेता अरुण कुमार सिंह, प्रमोद यादव, सुधीर बरई, गंगा रजक सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हैं.

ALSO READ सपनों से हकीकत तक का सफर, जानिए पटना मेट्रो की पूरी कहानी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >