लगातार बारिश से गेहूं की फसल बर्बाद

लगातार बारिश से गेहूं की फसल बर्बाद

मेदनीचौकी. प्रखंड के टाल क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न पंचायत के मौजे में कटायी गयी गेहूं का पातन काला पड़ गया है. किसानों को गेहूं के ऐसी हालत को देख कर चिंता सता रही है. बताया गया कि लगातार बारिश से गेहूं काफी प्रभावित हो गया है. गेहूं में खेतों में फूल कर अंकुरित हो गया है. अगले साल के लिए बीज के उपयोग में तो ये गेहूं नहीं आ पायेगा. बेचने में भी उचित मूल्य नहीं मिल पायेगा. व्यापारी को औने-पौने दाम में किसान गेहूं देने को मजबूर होंगे. इसे लेकर औसतन किसानों को चिंता सता रही है. अभी भी मौसम पर भरोसा नहीं बन पा रहा है कि आगे मौसम कैसा रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DHIRAJ KUMAR

DHIRAJ KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >