जिले में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस ने निकाला पद यात्रा

पार्टी के एक शिष्टमंडल ने डीएम मिथलेश मिश्र को एक ज्ञापन सौंपा

-चितरंजन रोड से पदयात्रा निकालकर डीएम कार्यालय तक पहुंचे कार्यकर्ता -पार्टी के एक शिष्टमंडल ने भ्रष्टाचार को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन लखीसराय. जिले में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष अमरेश कुमार अनीश एवं राष्ट्रीय सचिव शाहनवाज हुसैन के नेतृत्व में चितरंजन आश्रम से पद यात्रा निकाला गया. पदयात्रा चितरंजन रोड से निकलकर मुख्य सड़क होते समाहरणालय तक पहुंचा पद यात्रा के दौरान सत्ताधारी मंत्री होश में आओ, भ्रष्टाचार का खेल बंद करो आदि का नारा भी लगाया गया. पदयात्रा समाहरणालय परिसर स्थित डीएम कार्यालय तक पहुंचा. जहां पार्टी के एक शिष्टमंडल ने डीएम मिथलेश मिश्र को एक ज्ञापन सौंपा. जिसमें शिक्षा विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के तहत राशि की निकासी पेयजल की व्यवस्था रोड से ऊंचा नल का निर्माण आदि को लेकर ज्ञापन सौंपा गया. पदयात्रा के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो. सुनील कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष अरविंद कुमार, खुर्शीद आलम, विनय कृष्णा महतो, दिनेश चंद्रवंशी, उमेश पासवान, उचित यादव समेत दर्जनों कांग्रेसी नेता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >