लापता युवक का एक माह बाद भी नहीं मिला सुराग

टाउन थाना क्षेत्र के थाना चौक निवासी दीपक कुमार साहू का 25 वर्षीय पुत्र शुभम कुमार पिछले सात जून से लापता है.

लखीसराय. टाउन थाना क्षेत्र के थाना चौक निवासी दीपक कुमार साहू का 25 वर्षीय पुत्र शुभम कुमार पिछले सात जून से लापता है, जिसका सुराग अभी तक नहीं मिलने से परिवार में मायूसी है. शुभम अपने पिता दीपक कुमार शाह एवं माता के साथ इलाज कराकर रात्रि को घर लौट रहा था. शुभम लखीसराय स्टेशन पर उतर गया जबकि उसकी मां और पिता ट्रेन में भीड़ रहने के कारण नहीं उतर सके. वे सब जब किऊल उतरकर लखीसराय स्टेशन पहुंचे तो उनका पुत्र वहां नहीं था. पुत्र के घर पहुंच जाने की बात सोच कर दीपक कुमार साहू घर लौट गया, लेकिन घर में भी दीपक ने अपने पुत्र को नहीं पाया. आठ जून को उसने जीआरपी में शिकायत दर्ज करायी. फिर भी उनके पुत्र नहीं मिल पाया. पुनः 18 जून को दीपक कुमार साहू द्वारा अपने पुत्र के गायब होने का टाउन थाना में 383/24 के तहत मामला दर्ज कराया है. दीपक कुमार साहू ने बताया कि उनके पुत्र का दिमागी हालत कमजोर है. जिसका इलाज पटना में कराया जा रहा था. वह अपने पुत्र की खोज के लिए दर-दर भटक रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >