राजगीर, पावापुरी, नालंदा शैक्षणिक परिभ्रमण के लिए रवाना हुआ बच्चे
इतिहास जानने और देखने का मौका मिलेगा.
By Rajeev Murarai Sinha Sinha | Updated at :
उत्क्रमित मध्य विद्यालय बासकुंड कछुआ कोड़ासी के 40 छात्र-छात्राओं के दल को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना
चानन. मुख्यमंत्री परिभ्रमण दर्शन योजना के तहत मंगलवार प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बासकुंड कछुआ कोड़ासी के 40 छात्र-छात्राओं की टीम अपने विद्यालय प्रधानाध्याक के साथ रवाना हुए. जिसको भलुई पंचायत के मुखिया प्रदीप पासवान, मुखिया प्रतिनिधि केदार यादव, विद्यालय प्रधान मसी सोरेन, श्रवण दास के द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना जो राजगीर, पावापुरी, नालंदा घुमाया जायेगा. मसी सोरेन ने बताया कि यह योजना मुख्यमंत्री परिभ्रमण दर्शन योजना है. इस तरह सभी बच्चों को वहां का इतिहास जानने और देखने का मौका मिलेगा. जिससे बच्चों को एक अच्छे मार्ग पर पहुंच कर गांव समाज का नाम रोशन करने अवसर मिलेगा. इस अवसर पर शिक्षक शिकेश पासवान, नवल प्रसाद, पांडेय रोशनी, बिन्दवासिनी, विद्यालय शिक्षा समिति सचिव छोटी देवी, अध्यक्ष मनोज कुमार कोड़ा, दशरथ कोड़ा, मुकेश भारती, प्रवेश मिश्रा, वंदना कुमारी सहित अन्य विद्यालय परिवार के सदस्य शामिल थे.———————————————————————————————–