जनगणना प्रक्रिया है राष्ट्रीय दायित्व : बीडीओ

आगामी राष्ट्रीय जनगणना 2027 को त्रुटिहीन और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को प्रखंड कार्यालय में बैठक की गयी

हलसी (लखीसराय) आगामी राष्ट्रीय जनगणना 2027 को त्रुटिहीन और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को प्रखंड कार्यालय में बैठक की गयी. यह बैठक बीडीओ की अर्पित आनंद के अध्यक्षता में हुई, जिसमें प्रखंड क्षेत्र के सभी जनगणना पर्यवेक्षकों ने भाग लिया. बैठक का मुख्य एजेंडा आगामी जनगणना के दौरान एकत्र किये जाने वाले आंकड़ों की शुद्धता, सत्यता और उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करना था. बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी अर्पित आनंद ने कहा कि जनगणना कार्य महज एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दायित्व है. कड़ों के संकलन में दोहराव (रिपीटेशन), तकनीकी त्रुटि या किसी भी प्रकार की तथ्यात्मक विसंगति को रोकने के लिए विशेष सतर्कता बरती जाय. सभी पर्यवेक्षक अपने अधीन काम करने वाले प्रगणकों के कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग, फील्ड विजिट और जमीनी सत्यापन सुनिश्चित करेंगे. क्षेत्र भ्रमण के दौरान मिलने वाले संदिग्ध आंकड़ों का आवश्यकतानुसार क्रॉस-चेक और पुनर्सत्यापन किया जाए।पूरी प्रक्रिया के दौरान गोपनीयता, निष्पक्षता और पूर्ण पारदर्शिता के सिद्धांतों का कड़ाई से पालन हो. काम के दौरान किसी भी प्रकार के भ्रम, तकनीकी समस्या या संदेह की स्थिति में पर्यवेक्षक तुरंत उच्चाधिकारियों से संपर्क कर मार्गदर्शन प्राप्त करें. बीडीओ ने अंत में दोहराया कि जनगणना 2027 देश के समग्र विकास की आधारशिला है, अतः सभी कर्मी पूर्ण निष्ठा, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ काम करें. बैठक के अंत में उपस्थित सभी जनगणना पर्यवेक्षकों ने सरकारी निर्देशों का अक्षरसः पालन करने और समय सीमा के भीतर इस राष्ट्रीय कार्य को सफलतापूर्वक पूरा करने की अपनी प्रतिबद्धता जतायी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev murarai sinha sinha

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >