सुमा देवी हत्याकांड में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

रविवार की रात भाकपा नेता स्व. अक्षय लाल दास की 60 वर्षीय पत्नी सुमा देवी की धारदार हथियार से घर के पास सोये अवस्था में बुरी तरह घायल कर दिया था.

चानन. थाना क्षेत्र के बट्टा रामपुर गांव में विगत नौ मार्च रविवार की रात भाकपा नेता स्व. अक्षय लाल दास की 60 वर्षीय पत्नी सुमा देवी की धारदार हथियार से घर के पास सोये अवस्था में बुरी तरह घायल कर दिया था. जिसे इलाज के लिए बेगूसराय ले जाया जा रहा था कि बड़हिया के आसपास सुमा देवी ने दम तोड़ दिया. इस घटना को लेकर मृतक के देवर अधिक लाल दास के द्वारा चानन थाना में अज्ञात लोगों के विरुद्ध आवेदन दिया गया. इस संबंध में चानन थानाध्यक्ष रविंद्र प्रसाद ने कहा कि हत्या की घटना की बारीकी से जांच पड़ताल की जा रही है. बहुत जल्द अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जायेगा.

दिवंगत सुमा देवी के परिजनों से मिले जदयू नेता

चानन. विगत नौ मार्च की रात भाकपा नेता स्व. अक्षय लाल दास की 60 वर्षीय पत्नी सुमा देवी के हत्या के बाद मंगलवार को जदयू के कई वरिष्ठ नेता पीड़ित परिवार से मिलकर घटना की जानकारी ली. इस दौरान उनके द्वारा कहा गया कि हर संभव मदद की जायेगी. अपराधी जो भी होगा पुलिस के शिकंजे में जरूर आयेगा. मौके पर डॉ. सुनील कुमार सिन्हा, रघुवीर मंडल, गणेश रजक सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MD. TAZIM

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >