बाइपास पुल बंद होने के बाद प्रतिदिन लग रहा गढ़ी पुल पर जाम

शहर के बाइपास पुल बंद होने के बाद शहर की सड़क से होकर 10 बजे रात के बाद नो एंट्री हटने के इंतजार में गढ़ी विशनपुर से विद्यापीठ चौक तक ट्रकों का कतार लग जाता है

घंटे, दो घंटे जाम के कारण कई छोटे बड़े वाहन फंसे रहने के कारण पड़ जाते समस्या में

लखीसराय

शहर के बाइपास पुल बंद होने के बाद शहर की सड़क से होकर 10 बजे रात के बाद नो एंट्री हटने के इंतजार में गढ़ी विशनपुर से विद्यापीठ चौक तक ट्रकों का कतार लग जाता है. बड़हिया एवं सूर्यगढ़ा की और जाने वाली ट्रक आमने सामने हो जाने के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है. जाम के कारण सड़क के दोनों किनारे तीन लाइन में भारी वाहन खड़ी हो जाती है. जिससे कि आगे पीछे छोटी बड़ी वाहन फंस जाती है. घंटों जाम रहने के बाद पुलिस जवान द्वारा जाम हटाने में काफी समय व्यतीत हो जाता है. जिससे लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी बिलंब हो जाती है. इस संबंध में एसडीओ प्रभाकर कुमार ने बताया कि डीटीओ मुकुल पंकज मणि एवं यातायात पुलिस उपाधीक्षक द्वारा शुक्रवार को ट्रक को कतार में खड़ा होने पर कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev murarai sinha sinha

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >