मार्केटिंग करने जा रही बाइक सवार महिला घायल, सीएचसी में भर्ती

मार्केटिंग करने जा रही बाइक सवार महिला घायल, सीएचसी में भर्ती

हलसी के प्रतिनिधि के अनुसार

अपने पति के साथ बाइक पर बैठकर बाजार मार्केटिंग करने जा रही धीरा गांव निवासी शशि भूषण सिंह के 38 वर्षीय पत्नी सीमा कुमारी रविवार को प्रेमडीहा के पास बाइक से गिरकर घायल हो गयी. बाइक का संतुलन बिगड़ने से हुए हादसे में उन्हें शरीर के कई हिस्सों में चोटें आयी हैं.

स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल उन्हें सीएचसी हलसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार चल रहा है. सूचना पर धीरा पंचायत के मुखिया गोपाल कुमार सीएचसी पहुंचे और घायल सीमा कुमारी का हालचाल जाना. उन्होंने डॉक्टरों से बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा और परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया. अस्पताल सूत्रों के अनुसार घायल की स्थिति स्थिर है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev murarai sinha sinha

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >