गंगासराय में सड़क हादसा, ट्रक से बचने के दौरान बाइक सवार घायल

गंगासराय में सड़क हादसा

बड़हिया प्रखंड गंगासराय पंचायत अंतर्गत नयी दुर्गा मंदिर के समीप बुधवार को एक तेज रफ्तार ट्रक से बचने के प्रयास में बाइक सवार सड़क किनारे गड्ढे में गिरकर घायल हो गया. घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय ग्रामीणों ने बाइक और घायल युवक को गड्ढे से बाहर निकाला. जानकारी के अनुसार जैतपुर निवासी शिवम कुमार बाइक से बड़हिया रेलवे स्टेशन किसी स्वजन को छोड़ने गया था. वापस लौटने के दौरान गंगासराय स्थित नयी दुर्गा मंदिर के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने अचानक चकमा दे दिया. ट्रक से बचने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी, जिससे शिवम घायल हो गया. घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल उसकी मदद की तथा स्थानीय चिकित्सक के यहां उसका इलाज कराया गया. घटना के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev murarai sinha sinha

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >