बड़हिया. थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव के समीप एनएच 80 सड़क पर रविवार को हुए सड़क दुर्घटना में बाइक सवार घायल हो गया. घायल व्यक्ति को इलाज के लिए बड़हिया रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद इलाज लिए लखीसराय रेफर कर दिया. घायल व्यक्ति की पहचान खगड़िया जिले के अलौली मेघौना निवासी मो फारूकउदीन हौदर के 30 वर्षीय पुत्र मो इमरान के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, घायल बाइक सवार बाइक से जमुई अपने दोस्त के यहां जा रहा था. इसी बीच प्रतापपुर के समीप लखीसराय की ओर से तेज गति में आ रही अज्ञात पिकअप वाहन ने बाइक सवार की टक्कर मारते हुए फरार हो गया. घटना में बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया. प्रतापपुर के ग्रामीण व बड़हिया निवासी पिंटू कुमार ने सड़क में बाइक दुर्घटना ग्रस्त देख कर घायल व्यक्ति को इलाज के लिए बड़हिया रेफरल अस्पताल इलाज के लिए भर्ती करवाया गया. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल लखीसराय रेफर किया गया. घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन सदर अस्पताल पहुंचे.
हंगामा कर रहे शराबी को किया गिरफ्तार
बड़हिया. बड़हिया थाना की पुलिस ने थाना के समीप से शराब पीकर हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति बड़हिया नगर के वार्ड 14 निवासी संजय मोदी के रूप में किया गया. इस संबंध में थानाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति का ब्रेथ एनालाइजर से जांच किये जाने के बाद शराब पीने की पुष्टि हुई, जिसके बाद गिरफ्तार व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में लखीसराय भेज दिया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
