सड़क हादसे में बाइक चालक की हुई मौत

लखीसराय-सूर्यगढ़ा एनएच 80 पर सड़क हादसे में 28 वर्षीय युवक की मौत। ओवरटेक के दौरान ऑटो और जुगाड़ गाड़ी की टक्कर से हुआ हादसा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सूर्यगढा (लखीसराय) : शनिवार की अपराह्न करीब 2 बजे लखीसराय सूर्यगढ़ा एनएच 80 पर सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र में रामपुर गांव स्थित पेट्रोल पंप के समीप सड़क हादसे में एक 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान बेगूसराय जिला के शाम्हो थाना क्षेत्र अकबरपुर 40 गांव के रहने वाले रामाधार सिंह के पुत्र शिवम कुमार के रूप में हुई. जानकारी के मुताबिक बाइक सवार शिवम कुमार बाइक से सूर्यगढ़ा की ओर से लखीसराय की ओर जा रहा था. एक सीएनजी ऑटो भी इसी दिशा में जा रही थी.

सीएनजी ऑटो को ओवरटेक करने में बाइक चालक ऑटो से टकराकर गिरा

सीएनजी ऑटो को ओवरटेक करने के क्रम में बाइक चालक ऑटो से टकराकर गिर गया और जख्मी हो गया. इसी दौरान लखीसराय की ओर से आ रही एक सीमेंट लोड जुगाड़ गाड़ी सड़क पर घायल पड़े बाइक चालक को टक्कर मार दिया. बाइक चालक शिवम कुमार की स्थिति नाजुक हो गई. स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए लखीसराय के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया. जानकारी के मुताबिक इलाज के दौरान बाइक चालक की मौत हो गई. सूर्यगढा थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं प्राप्त हुई है. मामले की जानकारी ली जाएगी. जानकारी के मुताबिक हादसे के बाद सीएनजी ऑटो चालक एवं जुगाड़ गाड़ी का चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजेश गुप्ता

राजेश गुप्ता प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सूर्यगढ़ा (लखीसराय) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >