कजरा की धरती से रोशन होगा बिहार : ललन सिंह

केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आधुनिक बिहार के निर्माता हैं

पीरीबाजार केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आधुनिक बिहार के निर्माता हैं. जो दुर्बलता थी 2005 के पहले कजरा क्षेत्र में, जो कभी अपनी भौगोलिक जटिलताओं के लिए चर्चा में रहता था, शाम को निकलने की बात तो दूर घर का दरवाजा खोलने के लिए भी लोगों को सोचना पड़ता था. इतना भय का माहौल था. इसलिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नवंबर 2005 में जब बिहार की सत्ता संभाले, तो उन्होंने नारा दिया न्याय के साथ विकास. समाज में जो सबसे पिछली पंक्ति में खड़ा था उसके लिए विशेष अवसर देकर उसको भी समाज की मुख्यधारा में लाए. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अति पिछड़ा वर्ग को सशक्त किया. साथ ही महिला सशक्तीकरण के लिए जो कार्य किया, वह पूरे देश ही नहीं पूरी दुनिया के लिए एक उदाहरण है. बिहार पहला राज्य था, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2006 में पंचायती राज्य व्यवस्था में 50 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं को दिया. 2007 के नगर निकाय में 50 प्रतिशत का आरक्षण दिया. आज इतनी बड़ी संख्या में महिलाएं हैं. पंचायती राज व्यवस्था में लाखों लाख महिलाओं के लिए जीविका समूह बनाया. साथ ही जीविका समूह के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाया. मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कजरा सोलर पावर प्लांट को क्षेत्र के भविष्य के लिए गेम चेंजर करार दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAUSHAN BHAGAT

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >