बड़हिया के अमन कुमार ने हॉकी में लहराया परचम, वेस्ट जोन चैंपियन बन नेशनल के लिए टीम क्वालिफाई

बड़हिया के लाल अमन कुमार ने सैनिक स्कूल मंदसौर की हॉकी टीम को सीबीएसई वेस्ट जोन प्रतियोगिता में चैंपियन बनाया है. इस शानदार जीत के साथ टीम ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लिया है.

बड़हिया (लखीसराय). नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 7 टोला धनराज निवासी अमित कुमार झा के पुत्र अमन कुमार ने हॉकी में शानदार प्रदर्शन कर बड़हिया का नाम रोशन किया है. कक्षा आठवीं में पढ़ने वाले अमन सैनिक स्कूल मंदसौर की अंडर-17 बॉयज हॉकी टीम के सदस्य हैं. भोपाल में 14 से 18 अगस्त तक आयोजित सीबीएसई वेस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता 2025-26 में सैनिक स्कूल मंदसौर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया.

13 टीमों के बीच सैनिक स्कूल मंदसौर ने जीता खिताब

सीबीएसई वेस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता में पश्चिमी क्षेत्र की कुल 13 टीमों ने हिस्सा लिया था. सैनिक स्कूल मंदसौर की टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में 6-0 से एकतरफा जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया. फाइनल में भी टीम ने कड़े मुकाबले के बीच 1-0 से जीत हासिल कर खिताब अपने नाम कर लिया.

टीम की जीत में अमन ने दिखाया खेल कौशल

प्रतियोगिता के दौरान अमन कुमार ने टीम के साथ अनुशासन, खेल कौशल और टीम भावना का शानदार परिचय दिया. उनकी मेहनत और प्रदर्शन से टीम को मजबूत बनाने में मदद मिली. वेस्ट जोन स्तर पर चैंपियन बनने के बाद अमन की उपलब्धि से परिवार और बड़हिया के खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है.

अब चेन्नई में राष्ट्रीय प्रतियोगिता का मुकाबला

वेस्ट जोन चैंपियन बनने के बाद सैनिक स्कूल मंदसौर की टीम राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी. राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 25 अक्टूबर से चेन्नई में होगा. यहां वेस्ट जोन विजेता टीम का मुकाबला देश के अन्य जोन की शीर्ष टीमों से होगा. इस प्रतियोगिता में अमन को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा.

अमन की सफलता से बड़हिया में खुशी

कम उम्र में मिली इस उपलब्धि से अमन के परिवार के साथ-साथ पूरे बड़हिया में खुशी का माहौल है. स्थानीय लोगों का कहना है कि अमन की सफलता शहर के अन्य बच्चों को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी. शैक्षणिक, सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने अमन को शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की कामना की है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >