जागरूकता का प्रयास धीरे-धीरे समाज को कर सकता नशामुक्त

तंबाकू और नशे की बढ़ती लत समाज के लिए गंभीर चुनौती बनती जा रही है. विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने कहा कि जागरूकता और सामूहिक प्रयास से ही समाज को धीरे-धीरे नशामुक्त बनाया जा सकता है

विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर शनिवार को स्थानीय पेंशनर भवन, थाना चौक लखीसराय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पेंशनर समाज के उपाध्यक्ष सीताराम सिंह ने की. कार्यक्रम में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. रामानुज प्रसाद सिंह मुख्य अतिथि तथा रेडक्रॉस सोसाइटी के वाइस चेयरमैन अरविंद कुमार भारती विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे.

लखीसराय.

कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. रामानुज प्रसाद सिंह, अरविंद कुमार भारती, सीताराम सिंह, सिद्धेश्वर प्रसाद सिंह, नरेश पंडित, अर्जुन पंडित तथा परमानंद सिंह ‘परमेश’ ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. मंच संचालन अरविंद कुमार भारती ने किया, जबकि सीताराम सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया. अंत में सिद्धेश्वर प्रसाद सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया.

मुख्य अतिथि डॉ. रामानुज प्रसाद सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि समय के साथ तंबाकू सेवन के तरीके बदल गये हैं. आज बाजार में कई ऐसे उत्पाद उपलब्ध हैं, जिनका प्रचार कम हानिकारक या निकोटिन मुक्त बताकर किया जाता है, जबकि वास्तविकता में वे स्वास्थ्य के लिए पहले से अधिक नुकसानदायक साबित हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि युवा वर्ग तेजी से गुटखा, तंबाकू और अन्य नशीले पदार्थों की ओर आकर्षित हो रहा है, जो चिंता का विषय है.

उन्होंने कहा कि तंबाकू और नशे के सेवन से मस्तिष्क, हृदय, फेफड़े, लीवर सहित शरीर के कई महत्वपूर्ण अंग प्रभावित होते हैं. इसके कारण गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ता है और जीवन प्रत्याशा भी कम होती है. उन्होंने लोगों से नशा मुक्ति के लिए चलाये जा रहे सरकारी एवं गैर-सरकारी कार्यक्रमों का लाभ उठाने तथा जरूरत पड़ने पर काउंसलिंग कराने की अपील की.

वक्ताओं ने कहा कि यदि समाज का प्रत्येक व्यक्ति जागरूकता फैलाने का संकल्प ले, तो धीरे-धीरे नशे की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है. कार्यक्रम को सफल बनाने में जयप्रकाश सिंह, अर्जुन पंडित, नरेश पंडित, राजेंद्र सिंह सहित अन्य लोगों की सराहनीय भूमिका रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAVIKANT SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >