व्यक्ति पर हमला, सिर व आंख में गंभीर चोट

मारपीट व गाली-गलौज का मामला थाने तक पहुंच गया. थाना में आवेदन देकर मामले को लेकर न्याय की गुहार लगायी है.

थाना क्षेत्र के भानपुर वार्ड संख्या एक निवासी सुंदर महतो के पुत्र ढिल्लू महतो के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. थाने में मामला को लेकर आवेदन दिया है. पुलिस जांच में जुट गयी है.

बड़हिया के प्रतिनिध के अनुसार

बीरूपुर थाना क्षेत्र के भानपुर वार्ड संख्या एक निवासी सुंदर महतो के पुत्र ढिल्लू महतो के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. घायल ने इस संबंध में थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. दिये गये आवेदन में ढिल्लू महतो ने आरोप लगाया है कि गांव के रवि महतो और विटामिन कुमार पिता- रामस्वार्थ महतो ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की. उन्होंने बताया कि करीब एक माह पूर्व कमरपुर निवासी डीजे संचालक सिंटू महतो की डीजे चोरी हुई थी, जिसमें विटामिन कुमार का नाम सामने आया था. उसी मामले को लेकर सिंटू महतो अपने कुछ साथियों के साथ विटामिन कुमार को पकड़ने आया था, लेकिन वह वहां से भाग गया था. घायल के अनुसार, बुधवार सुबह वह गांव के पंचायत भवन में बैठे थे. इसी दौरान रवि महतो और विटामिन कुमार वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे. दोनों का आरोप था कि सिंटू महतो को विटामिन कुमार को पकड़ने के लिए ढिल्लू महतो ने ही उकसाया था. जब उन्होंने गाली-गलौज का विरोध किया तो दोनों ने मिलकर उनके साथ मारपीट की. इस दौरान उनके सिर पर गंभीर चोट लगी तथा आंख भी जख्मी हो गयी. घटना के बाद घायल ने थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज करायी है. प्रभारी थानाध्यक्ष दिलीप कुमार ने बताया कि आवेदन मिली है पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev murarai sinha sinha

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >