कड़ी सुरक्षा में इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन आज से

इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2006 की उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन शुक्रवार यानि आज से शुरू होगा

मूल्यांकन कार्य के लिए परीक्षक ने दिया योगदान, 10 मार्च तक चलेगा

शहर के तीन केंद्र व बालगुदर के एक विद्यालय को बनाया केंद्र

वार्षिक माध्यमिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन दो मार्च से 13 तक

लखीसराय. इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2006 की उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन शुक्रवार यानि आज से शुरू होगा. इसके लिए सभी परीक्षक व शिक्षक को गुरुवार को ही मूल्यांकन केंद्र पर योगदान कराया गया. शहर के राजकृत हसनपुर उच्च विद्यालय, केआरके हाई स्कूल व पुरानी बाजार हाई स्कूल के अलावा बालगुदर स्थित रामेश्वर सिंह उच्च विद्यालय को इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 का मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है. एक मूल्यांकन केंद्र पर दो सौ से लेकर पांच सौ तक परीक्षक शिक्षक व कंप्यूटर के जानकार शिक्षक के अलावा अन्य कर्मी मौजूद होंगे, स्वच्छ कदाचार मुक्त व गुणवत्ता मूल्यांकन को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी को जिम्मेवारी सौंपी गयी है. 27 फरवरी से उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन कार्य शुरू किया जायेगा व 10 मार्च तक मूल्यांकन कार्य किया जायेगा. माध्यमिक वार्षिक परीक्षा 2026 की उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन कार्य 2 मार्च से 13 मार्च तक होगा. मूल्यांकन कार्य सुबह 9:00 बजे से अपराह्न 5:00 बजे तक होगा, मूल्यांकन केंद्र पर दंडाधिकारी व पर्याप्त पुलिस बल तैनात किये जायेंगे. मूल्यांकन अंकों की प्रविष्टि कंप्यूटर द्वारा किया जायेगा, प्रत्येक मूल्यांकन केंद्र पर 14 कंप्यूटर दिया जायेगा. 10 कंप्यूटर पर दो-दो कंप्यूटर के जानकारी शिक्षक को तैनात किया जायेगा, मूल्यांकन कार्य होली को लेकर तीन व चार मार्च को नहीं किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >