अशोकधाम मंदिर में लाइन में खड़े श्रद्धालु
अशोकधाम मंदिर में हादसा
सावन के तीसरी सोमवारी को लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़. भारी संख्या में भक्त महादेव के दर्शन के लिए पहुंचे हैं. जिले के आस-पास के लोग भी मंदिर में पहुंचे हैं. इसी दौरान हादसा हो गया.
अस्पताल में इलाजरत श्रद्घालु
अशोकधाम मंदिर में हादसा
घटना के बाद अस्पाताल में इलाजरत घायलों के साथ उनके परिजन भी मौजूद रहे. परिजनों ने घटना का आंखों देखाहाल बताया. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया.
अस्पताल में इलाजरत घायल और परिजन
अशोकधाम मंदिर में हादसा
घटना में घायल एक लड़की ने बताया कि अचानक बिजली का पोल गिरने से अचानक करंट की अफवाह उड़ने लगी. जिसके बाद मौके में भगदड़ जैसी स्थिति हो गई. इस घटना में कई लोग घायल हैं.
अस्पताल पहुंचे लखीसराय डीएम
अशोकधाम मंदिर में हादसा
डीएम ने बताया कि अशोक धाम हॉल्ट पर दोनों ओर से ट्रेन आ गई. ट्रेन को देखकर कुछ युवकों ने अचानक भाग-दौड़ शुरू कर दी. युवकों की भाग-दौड़ के कारण वहां मौजूद बिजली का एक पोल नीचे गिर गया. पोल गिरते ही मौके पर करंट फैलने की अफवाह उड़ गई. उस समय बिजली आपूर्ति वास्तव में बंद थी और तार कवर किया हुआ था, लेकिन अफवाह के कारण श्रद्धालुओं में दहशत फैल गई. अफवाह सुनते ही भीड़ में भगदड़ मच गई.
घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में लेकर जाते हुए
अशोकधाम मंदिर में हादसा
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे. स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से राहत और बचाव कार्य जारी है. सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है.
अस्पताल में मौजूद पुलिसकर्मी और अधिकारी
अशोकधाम मंदिर में हादसा
अशोकधाम मंदिर की खास मान्यता है. इस वजह से सावन के महीने में, महाशिवरात्रि और हर सोमवार को यहां श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ती है. यहां मुख्य शिव मंदिर के साथस-साथ मां पार्वती, नंदी महाराज और मां दुर्गा की भी प्रतिमा है. आज सावन की तीसरी सोमवारी के मौके पर जलाभिषेक के लिए भारी भीड़ जुटी थी.
शव के पास रोते बिलखते परिजन
अशोकधाम मंदिर में हादसा
घटना के बाद शव के पास परिजन रोते बिलखते दिखें. शव के पास बैठे रहे. वहीं मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ इक्ठ्ठा हो गई.
अस्पताल में ग्रामीण मौजूद
अशोकधाम मंदिर में हादसा
अस्पताल परिसर में भारी संख्या में परिजन और ग्रामीण मौजूद हैं. घायलों का इलाज कराया जा रहा है, जबकि मृतकों के परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है.
सीएम सम्राट चौधरी ने जताया शोक
अशोकधाम मंदिर में हादसा
इस हादसे पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दुख जताया. इसके साथ ही उन्होंने मृतक के परिजनों के लिए मुआवजे का भी ऐलान किया. सीएम सम्राट चौधरी ने हादसे में मरने वाले लोगों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है.
बिहार सरकार के मंत्री सह लखीसराय विधायक विजय कुमार सिन्हा
अशोकधाम मंदिर में हादसा
बिहार सरकार के मंत्री सह लखीसराय विधायक विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि, सुबह 5 बजे कर स्थिति सामान्य थी. 6.30 के बाद की घटना है. इस घटना में स्थानीय लोगों की मौत हुई है. घटना दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा कि मैं खुद घटनास्थल पर जा रहा हूं. लापरवाही सामने आने पर कार्रवाई होगी.