अशोक धाम हादसे के बाद एसडीओ-एसडीपीओ ने संभाला मोर्चा, त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा खतरा

अशोक धाम मंदिर परिसर में भगदड़ के बाद, स्थानीय अधिकारियों एसडीओ प्रभाकर कुमार और एसडीपीओ शिवम कुमार ने तुरंत स्थिति को संभाला. उनकी तत्परता से भीड़ को नियंत्रित किया गया और घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाया गया.

Ashok Dham Stampede: लखीसराय. प्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर परिसर में हुए हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य के दौरान पुलिस एवं प्रशासन की सक्रियता से स्थिति को नियंत्रित किया गया. घटना के तुरंत बाद एसडीओ प्रभाकर कुमार और एसडीपीओ शिवम कुमार मंदिर परिसर में डटे रहे. दोनों अधिकारियों ने भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था और घायलों को अस्पताल पहुंचाने की कार्रवाई की निगरानी की.

भीड़ नियंत्रित करने में सुरक्षा बलों को करनी पड़ी मशक्कत

हादसे के बाद मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में मौजूद लोगों को नियंत्रित करना सुरक्षा बलों के लिए चुनौतीपूर्ण रहा. भीड़ को संभालने के दौरान एक पुलिस पदाधिकारी के घायल होने की सूचना है. वहीं भगदड़ की चपेट में आने से दो एसएसबी जवान भी गिर पड़े. मौके पर तैनात अन्य सुरक्षा बलों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों जवानों को सुरक्षित बाहर निकाला.

एसडीओ ने अस्पताल व्यवस्था को लेकर जताई नाराजगी

हादसे के बाद घायलों को इलाज के लिए अशोक धाम से सदर अस्पताल भेजा जा रहा था. इसी दौरान एसडीओ प्रभाकर कुमार ने अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था को लेकर कड़ा रुख अपनाया. उन्होंने चिकित्सकों को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचकर घायलों के उपचार में जुटने का निर्देश दिया. इसके बाद अस्पताल में इलाज की व्यवस्था को सक्रिय किया गया.

मंदिर परिसर में बना रहा तनावपूर्ण माहौल

घटना के बाद मंदिर परिसर में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई थी. बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी के कारण दोबारा भगदड़ की आशंका भी बनी रही. ऐसे समय में एसडीओ और एसडीपीओ ने मौके पर रहकर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की और अधिकारियों एवं सुरक्षा बलों को आवश्यक निर्देश दिए.

त्वरित कार्रवाई से स्थिति पर पाया गया नियंत्रण

Ashok Dham Stampede: प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की सक्रियता से भीड़ को नियंत्रित करने तथा राहत एवं बचाव कार्य को व्यवस्थित करने में मदद मिली. घायलों को उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है. फिलहाल प्रशासन की ओर से स्थिति को नियंत्रण में बताया जा रहा है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजेश कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >