नामजद अभियुक्त को पकड़कर डायरी न्यायालय में समय से करें प्रस्तुत : एसडीपीओ

एसडीपीओ शिवम कुमार ने रविवार को हलसी थाना पहुंचकर विभिन्न मामलों के अनुसंधानकर्ताओं के साथ बैठक की

एसडीपीओ ने हलसी थाना पहुंचकर की लंबित कांडों की समीक्षा हलसी. एसडीपीओ शिवम कुमार ने रविवार को हलसी थाना पहुंचकर विभिन्न मामलों के अनुसंधानकर्ताओं के साथ बैठक की. इस दौरान एसडीपीओ ने सभी लंबित कांडों की समीक्षा की. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि संबंधित केस की जांच कर निष्पादन जल्द करें. उन्होंने लंबे समय से लंबित मामले की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों से पूछताछ कर केस का निष्पादन निर्धारित समय पर कर ले लेने का निर्देश दिया. बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि लंबित केस के नामजद अभियुक्त को पकड़कर डायरी न्यायालय में समय से प्रस्तुत कर दें. वहीं दूसरी ओर हलसी थाना के थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन ने अपनी सहयोगी एसआई राजेश कुमार रंजन, रंजीत कुमार, रंजीत रंजन, अमृता कुमारी, सत्येंद्र सिंह, एएसआई पवन कुमार एवं अन्य अधिकारियों के साथ एक बैठक कर लंबित मामलों पर चर्चा की एवं अधिकारियों से पूछताछ की. बैठक में लंबित कांडों का निष्पादन जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया. वहीं अभियुक्तों को गिरफ्तार करने का भी निर्देश दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev murarai sinha sinha

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >