स्नातकोत्तर अर्थशास्त्र में अपर्णा कुमारी ने जीता सिल्वर मेडल, 7.8 सीजीपीए के साथ बनीं सेकेंड टॉपर

बड़हिया की अपर्णा कुमारी ने स्नातकोत्तर अर्थशास्त्र में 7.8 CGPA के साथ शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीता है। उन्होंने कॉलेज की सेकेंड टॉपर बनकर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

Lakhisarai Education News: बड़हिया (लखीसराय). नगर परिषद बड़हिया के वार्ड नंबर 26 स्थित चुहरचक निवासी अपर्णा कुमारी ने स्नातकोत्तर अर्थशास्त्र में शानदार प्रदर्शन कर सिल्वर मेडल हासिल किया है. बुधवार को मुंगेर विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित दीक्षा समारोह में कुलपति डॉ. संजय कुमार सिंह की मौजूदगी में उन्हें समारोहपूर्वक सम्मानित किया गया. उनकी उपलब्धि से परिवार के साथ पूरे बड़हिया क्षेत्र में खुशी का माहौल है.

7.8 सीजीपीए के साथ बनीं कॉलेज की सेकेंड टॉपर

अपर्णा कुमारी चुहरचक स्थित किड्स भारती विद्यालय के संचालक मुकुंद कुमार और गृहिणी रीना कुमारी की बड़ी पुत्री हैं. उन्होंने स्नातकोत्तर अर्थशास्त्र में 7.8 सीजीपीए प्राप्त कर अपने विषय में कॉलेज की सेकेंड टॉपर बनने का गौरव हासिल किया.

दादाजी को बताया सफलता का प्रेरणास्रोत

अपनी सफलता पर खुशी जताते हुए अपर्णा ने बताया कि उनके स्वर्गीय दादाजी गोपेश प्रसाद सिंह उनके प्रेरणास्रोत रहे हैं. वे उच्च विद्यालय जैतपुर में अर्थशास्त्र के शिक्षक थे. दादाजी के पदचिह्नों पर चलते हुए ही अपर्णा ने अर्थशास्त्र विषय को अपने अध्ययन के लिए चुना.

उन्होंने कहा कि सिल्वर मेडल उनके दादाजी से मिली प्रेरणा और उनके मार्गदर्शन का प्रतिफल है. उपलब्धि के बाद परिवार के लोगों ने भी खुशी जताई.

जेआरएफ-एनईटी पास करना अगला लक्ष्य

अपर्णा ने बताया कि अब उनका अगला लक्ष्य विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा आयोजित जेआरएफ-एनईटी परीक्षा उत्तीर्ण करना है. इसके बाद वह उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहती हैं.

गणमान्य लोगों ने दी बधाई

Lakhisarai Education News: अपर्णा की उपलब्धि पर उनकी दादी कृष्णा देवी, चाचा एवं शिक्षक गिरिश कुमार, प्रतिभा चयन एकता मंच बड़हिया के अध्यक्ष डॉ. रामरूप दास, उपाध्यक्ष डॉ. रामप्रवेश सिंह, सचिव पीयूष कुमार झा, पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता विपिन कुमार सिंह तथा उच्च विद्यालय जैतपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक संजय कुमार सिंह सहित कई लोगों ने बधाई दी.स्थानीय लोगों ने कहा कि अपर्णा की सफलता से पूरे क्षेत्र को गर्व है और वह अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा बनी हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >