सूर्यगढ़ा (लखीसराय). स्थानीय थाना चौक स्थित साकेत धाम ठाकुरबारी परिसर में शनिवार को बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन प्रखंड कमेटी की बैठक हुई. इस बैठक में काफी संख्या में सेविकाएं मौजूद थी.बैठक में यूनियन की सदस्यता पर चर्चा हुई. सेविकाओं की शिकायत थी कि उन्हें समय पर मानदेय नहीं मिलता राज्यांश एवं केंद्रांश से एक बार दिया जाए ताकि पारदर्शिता हो कि किस माह का मानदेय दिया गया.
मोबाइल रिचार्ज राशि भुगतान की मांग
पोषाहार की राशि जब तक खाता में अपडेट नहीं हो जाता तब तक एफआरएस के लिए सेविकाओं को परेशान नहीं किया जाए. गोद भराई अन्य प्रसन्न के साथ मोबाइल तथा मोबाइल रिचार्ज की राशि का भी यथाशीघ्र भुगतान किया जाए. आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों की पोशाक राशि डीबीटी के माध्यम से अभिभावक के खाते में दिया जाए. कंटीन्जेंसीज की राशि हर हालत में खाते में डाला जाए.आंगनबाड़ी केंद्र पर विद्युत मीटर की व्यवस्था तो किया गया लेकिन न बोर्ड, न बल्ब, न पंखा और न ही स्मार्ट मीटर रिचार्ज की व्यवस्था की गई.
कई सेविकाएं मौके पर रहीं मौजूद
बैठक को संघ की नेता नूतन कुमारी उत्तम कुमारी आदि ने संबोधित किया. मौके पर कुंती कुमारी, नीतू कुमारी, आभा कुमारी, कनक लता सिन्हा, कंचन कुमारी, निरंजन सिन्हा, राधा देवी, नीता कुमारी,प्रीति शर्मा, संजुला कुमारी, बिंदु कुमारी, कुमकुम कुमारी, रानी देवी, सुनीता देवी सहित कई सेविकाएं मौजूद रही.
