कृषि उद्यमी सेवा केंद्र का शुभारंभ, सैकड़ों किसानों को मिलेगा लाभ
किसानों को कृषि कार्य के लिए आवश्यक संसाधन, खाद-बीज व तकनीकी सलाह उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले के हलसी प्रखंड अंतर्गत कैंदी गांव में मंगलवार को स्मृति कृषि उद्यमी सेवा केंद्र का शुभारंभ किया गया
किसानों को कृषि कार्य के लिए आवश्यक संसाधन, खाद-बीज व तकनीकी सलाह उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले के हलसी प्रखंड अंतर्गत कैंदी गांव में मंगलवार को स्मृति कृषि उद्यमी सेवा केंद्र का शुभारंभ किया गया. केंद्र का उद्घाटन ज्ञान जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ की सचिव विनीता देवी ने किया. इस अवसर पर बताया गया कि जीविका दीदी स्मृति कुमारी कृषि उद्यमी के रूप में केंद्र का संचालन करेंगी. केंद्र के माध्यम से क्षेत्र के किसानों को गुणवत्तापूर्ण कृषि आदान, उन्नत बीज, कृषि संबंधी परामर्श व अन्य आवश्यक सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी. कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि कृषि उद्यमी सेवा केंद्र किसानों को आत्मनिर्भर बनाने और आधुनिक कृषि तकनीकों को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है. इससे क्षेत्र के सैकड़ों किसानों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा. जानकारी के अनुसार, जिले में वर्तमान में 32 कृषि उद्यमी सेवा केंद्र जीविका दीदियों द्वारा संचालित किये जा रहे हैं, जिनसे हजारों किसान लाभान्वित हो रहे हैं. उद्घाटन समारोह में कृषि प्रबंधक रोहित कुमार, जीविकोपार्जन विशेषज्ञ इशिता मुखर्जी, पशुधन प्रबंधक रोहित कुमार, सिजेंटा फाउंडेशन के प्रभात कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे. 17 विभागों के स्टॉल पर सिर्फ 15 नये आवेदन आने से शिविर को लेकर आम लोगों में उदासीनता साफ दिखी. मौके पर डॉ कंचन कुमार भी मौजूद रहे.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.