हलसी. स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत कुमैठा गांव से मारपीट मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपी का कुमैठा गांव निवासी स्व वीरो सहनी के पुत्र उत्तम साहनी बताया जा रहा है. गिरफ्तार आरोपी कांड संख्या 31/25 नामजद अभियुक्त था. हलसी थाना प्रभारी रंजीत रंजन ने बताया कि 14 फरवरी को वलीपुर निवासी अर्जुन सिंह के पुत्र उमाशंकर उर्फ मुकेश कुमार के द्वारा लिखित प्रतिवेदन दिया गया कि उसके मालिक अभय कुमार सिंह के कुमैठा मौजा स्थित जमीन में गेहूं फसल लगा हुआ है. जिसको देखने के लिए वह कुमैठा गांव पहुंचा तो उत्तम साहनी एवं अन्य सहयोगी द्वारा मारपीट एवं छिनतई किया गया. जिसको लेकर पांच लोगों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. उसी मामले को लेकर गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार की देर रात को कुमैठा गांव से एसआई सौरभ सुमन ने पुलिस बल के सहयोग से उत्तम साहनी को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायि के हिरासत में जेल भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
