फोटो_ विद्युत पावर सबस्टेशन (प्रतिकात्मक फोटो ) अभयपुर में पावर सबस्टेशन निर्माण की मांग तेज बार-बार बिजली बाधित होने से ग्रामीण परेशान प्रतिनिधि, पीरीबाजार. थाना क्षेत्र के अभयपुर स्थित कसवा पंचायत में विद्युत पावर सबस्टेशन (ग्रिड) निर्माण की मांग तेज हो गयी है. ग्रामीणों का कहना है कि वर्तमान में इस क्षेत्र को धरहरा विद्युत उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति की जाती है, जिससे तकनीकी बाधाओं के कारण आपूर्ति बार-बार प्रभावित रहती है. हल्की बारिश या तेज हवा में भी घंटों बिजली कट जाती है. लगातार बिजली कटौती से घरेलू उपभोक्ताओं के साथ किसानों, छात्रों और छोटे व्यवसायियों को भारी परेशानी हो रही है. बरसात के मौसम में स्थिति और गंभीर हो जाती है. ग्रामीणों के अनुसार अभयपुर में सबस्टेशन निर्माण के लिए पर्याप्त सरकारी भूमि उपलब्ध है. यदि यहां पावर सबस्टेशन स्थापित किया जाता है तो आसपास के कई गांवों को निर्बाध बिजली मिलेगी और धरहरा उपकेंद्र का भार भी कम होगा. लोगों ने सरकार से शीघ्र स्वीकृति की मांग की है.
अभयपुर में विद्युत पावर सबस्टेशन निर्माण की मांग तेज

विद्युत पावर सबस्टेशन | Prabhat Khabar Network
Copied link
अभयपुर में बार-बार बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों ने निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए पावर सबस्टेशन निर्माण की मांग सरकार से की है।