सूर्यगढ़ा में 26 मई को होगा अंतर जिला हास्य कवि सम्मेलन

सूर्यगढ़ा नगर स्थित काली स्थान परिसर में आगामी मंगलवार को अंतर जिला हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा

बड़हिया सूर्यगढ़ा नगर स्थित काली स्थान परिसर में आगामी मंगलवार को अंतर जिला हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम का आयोजन पूर्व प्रधानाध्यापक रामचंद्र पासवान के सौजन्य से दिन के 11 बजे से किया जायेगा. कवि सम्मेलन में बिहार के विभिन्न जिलों से कई चर्चित कवि एवं साहित्यकार अपनी रचनाओं की प्रस्तुति देंगे. आयोजन में बेगूसराय से सच्चिदानंद पाठक, जमुई से डॉ. नूतन सिंह, भागलपुर से सुधीर प्रोग्रामर, नंदनामा रामगढ़ से भोला पंडित, महिसोना लखीसराय से दशरथ महतो, बालगुदर से दयाशंकर सिंह ‘बेधड़क’, साबिकपुर से मुंद्रिका सिंह, जैतपुर बड़हिया से देवेंद्र सिंह आजाद, बड़हिया से शिवदानी सिंह ‘बच्चन’ तथा प्रभात चौक लखीसराय से अरविंद कुमार भारती सहित अन्य कवि-साहित्यकार शामिल होंगे. कार्यक्रम को लेकर साहित्य प्रेमियों में उत्साह देखा जा रहा है. आयोजक मंडल की ओर से जिले के साहित्यप्रेमी नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कवियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की गयी है. इस संबंध में जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन लखीसराय के देवेंद्र सिंह आजाद ने बताया कि हास्य कवि सम्मेलन का उद्देश्य साहित्यिक वातावरण को बढ़ावा देना और लोगों को स्वस्थ मनोरंजन उपलब्ध कराना है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev murarai sinha sinha

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >